खेल डेस्क. देशभर में बुधवार को 72वां सेना दिवस मनाया गया। इस मौके पर खेल जगत की कई हस्तियों ने भी देश के बहादुर सिपाहियों को नमन किया। खेल मंत्री किरण रिजिजू के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और सुरेश रैना ने भी सेना दिवस पर सोशल मीडिया के जरिए सैन्यकर्मियों के सम्मान में संदेश भेजा। यह हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय सेना के हमारे जवानों और उनके परिवारों को सेना दिवस की शुभकामनाएं। राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए हम अपने जवानों को धन्यवाद देते हैं। जय हिंद #आर्मी-डे'
सुरेश रैना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस सेना दिवस पर सभी सैन्यकर्मियों को मेरा सम्मान और आभार। उनकी निस्वार्थ सेवाएं और बलिदान अतुलनीय और किसी भी शब्द से परे हैं।'